भेलवारा पंचायत सचिवालय में चोरी

Updated:
विज्ञापन

भेलवारा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार की रात चोरी हुई. इसमें चोर अलग-अलग कमरे में रखे कई कीमती सामान के अलावा नगद ले भागे.

विज्ञापन

विष्णुगढ़. भेलवारा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार की रात चोरी हुई. इसमें चोर अलग-अलग कमरे में रखे कई कीमती सामान के अलावा नगद ले भागे. बताया जाता है कि चोर भवन के पीछे की ओर से खिड़की के सहारे छत पर चढ़े. सीढ़ियों के लिए छत पर लगे दरवाजे को तोड़कर पंचायत भवन में दाखिल हुए और एक कमरे में संचालित प्रज्ञा केंद्र के दरवाजे में लगी कुंडी को ब्लेड से काट दिया. वहां रखे एक प्रिंटर, एक इनवर्टर, एक बैट्री, एक स्मार्ट फोन व करीब ढाई हजार रुपये नगद की चोरी की. मुखिया कक्ष में रखे एक प्रिंटर व एक साउंड बॉक्स भी चोर ले उड़े. आलमारी व लोहे के ट्रंक में रखे कागजातों को भी तीतर-बितर कर दिया. मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola