डीआइजी आवास गार्ड ने गोली मारकर की खुदकुशी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग डीआइजी के आवास गार्ड विकास कुमार ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
हजारीबाग.
हजारीबाग डीआइजी के आवास गार्ड विकास कुमार ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार की सुबह पांच बजे की है. वह डीआइजी आवास के गेट पर गार्ड पोस्ट में सुबह 3:00 से 5:00 बजे तक संत्री ड्यूटी में चढ़े थे. उसने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की है. विकास कुमार 2017 बैच के आरक्षी हैं. वह झरपो का रहने वाले थे. आवास गार्ड विकास कुमार ने खुदकुशी क्यों की इस बिंदु पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. घटना कि सूचना मिलते ही डीआइजी सुनील भास्कर, एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कुमार शिव आशीष समेत कई अधिकारी डीआइजी आवास पोस्ट पर पहुंचे.आत्महत्या क्यों की, जांच में जुटी टीम : पुलि
स जवान ने अपने सर्विस राइफल से कनफट्टी में गोली मारकर खुदकुशी क्यों की इस बिंदु पर जांच शुरू हो गयी. कुछ सहकर्मियों का कहना है कि वह कुछ दिनों से तनाव में था. इसलिए यह घटना हुई है. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मी खुदकुशी क्यों की इसकी जांच चल रही है. मृतक जवान अविवाहित था.अंतिम सलामी पुलिस केंद्र में :
जिला पुलिस बल के मृतक विकास कुमार के शव का पोस्टमार्टम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया. इसके बाद उसके पार्थिव शरीर काे अंतिम सलामी पुलिस केंद्र में दी गयी. डीआइजी सुनील भास्कर, एसपी अरविंद कुमार सिंह, मेजर कुमार देववर्त, एसोसिएशन मंत्री उपेंद्र मिश्रा, कर्ण सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी. उसके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री उपेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कई पुलिस बल मृतक जवान के शव को लेकर उसके पैतृक गांव पहुंचे. एसोसिएशन के मंत्री ने मृतक जवान के परिजनों को सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं को जल्द दिलाने कि बात कही.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन