होम वोटिंग नौ से 14 मई तक, 22 मतदान दल का गठन

Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में होम वोटिंग के लिए कार्मिक कोषांग हजारीबाग ने मतदान दल का गठन किया है.

विज्ञापन

टीम में माइक्रो ऑर्ब्जवर, मतदान पदाधिकारियों के साथ विडियोग्राफर और सुरक्षा कर्मी शामिल

हजारीबाग.

लोकसभा चुनाव में होम वोटिंग के लिए कार्मिक कोषांग हजारीबाग ने मतदान दल का गठन किया है. इसमें 22 मतदान दल का गठन हुआ है. टीम में माइक्रो ऑब्जर्रवर, मतदान कर्मियों के साथ विडियोग्राफी व सुरक्षा कर्मी रहेंगे. होम वोटिंग नौ से 14 मई तक निर्धारित की गयी है. होम वोटिंग की सुविधा जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 40 हो और 85 या उससे अधिक उम्र वाले वरिष्ठ मतदाता जो बूथ में जाकर मतदान करने में असमर्थ हैं उन्हें घर से मतदान करने का मौका दिया जा रहा है. घर से मतदान करने वालों की सूची तैयार कर ली गयी है. मतदान के दौरान पारदर्शिता बरतने के लिए इन वोटर्स की सूची पार्टी उम्मीदवारों के साथ साझा किया जायेगा. घर से मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के पास बैलेट पेपर को सुरक्षित रख दी जायेगी. इन मतदान पत्रों के गिनने की प्रक्रिया सामान्य मतों की गिनती के दौरान होगी. हजारीबाग में पॉंचवे चरण में मतदान होगी. होम वोटिंग कराये जाने की तिथि नौ मई से 14 मई तक तय की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola