वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया. उदघाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने किया. शिविर का शुभारंभ अभिषेक कुमार ने रक्तदान कर किया. इसके अलावा हीरो शर्मा, सोमू कुमार, राहुल शर्मा, अमर जैन विनायका, जीतू वर्मा, साकेत तिवारी, रोहित मिश्रा, अभिनित कुमार और रवि कुमार गुप्ता ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि 18 जून को रक्तदान शिविर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लगाया जायेगा. इस शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाता शामिल होकर रक्तदान करें. शिविर को सफल बनाने में रजत जैन, अमर जैन, राहुल शर्मा, मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन मुकीम अख्तर आर खैरी, मुरली प्रजापति, शमशाद, शीला कुमारी, मधु कुमारी, उदय कुमार एवं मार्खम कॉलेज के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन