वाहन चोर गिरोह के आधा दर्जन सदस्य गिरफ्तार, एक वाहन जब्त
हजारीबाग पुलिस ने 11 फरवरी की रात वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की.
पुलिस की कार्रवाई तब हुई जब पेट्रोलिंग के दौरान एक स्कार्पियो बेरियर तोड़कर तेज गति से भागी. सूचना पर त्वरित छापामारी की गयी और गदोखर मोड़ के पास वाहन को रोक लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे महंगी गाड़ियों की चोरी कर शराब माफियाओं को उपलब्ध कराते थे. उन्होंने खुलासा किया कि हजारीबाग और रामगढ़ से अब तक दस स्कार्पियो चोरी कर बिहार के शराब तस्करों को बेचा है.
आपके शहर में
आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है. विकास कुमार पर पलामू में तीन मामले दर्ज हैं. यशरब अली पर झारखंड-बिहार के विभिन्न थानों में दस मामले, विवेक कुमार पर औरंगाबाद में सात मामले, जितेंद्र कुमार मेहता पर हजारीबाग और गया में तीन मामले तथा मो. जोनी पर रांची में एक मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए