महापौर के लिए चार व वार्ड पार्षद के लिए 89 नामांकन पर्चे बिके
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 28 Jan 2026 11:04 PM
नगर निगम चुनाव
हजारीबाग. नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन पर्चा बिक्री के पहले दिन महापौर पद के लिए कुल चार पर्चे बिके, जबकि विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 89 नामांकन पर्चे की बिक्री हुई. वार्ड एक में एक, वार्ड दो में तीन, वार्ड तीन में चार, वार्ड पांच में दो, वार्ड छह में चार, वार्ड सात में तीन, वार्ड आठ में तीन, वार्ड नौ में दो, वार्ड 10 में चार, वार्ड 12 में दो, वार्ड 13 में एक, वार्ड 14 में दो, वार्ड 15 में दो, वार्ड 16 में चार, वार्ड 17 में दो, वार्ड 18 में तीन, वार्ड 19 में चार, वार्ड 20 में एक, वार्ड 21 में तीन, वार्ड 22 में चार, वार्ड 25 में एक, वार्ड 24 में तीन, वार्ड 26 में दो, वार्ड 27 में तीन, वार्ड 30 में तीन, वार्ड 31 के लिए चार नामांकन पर्चे बिके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










