एक मत का भी बहुत महत्व होता है: कुलपति

विभावि में राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कार्यशाला
विभावि में राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कार्यशाला हजारीबाग.विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो डाॅ पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने मत के महत्व को समझना चाहिए. मतदान में एक-एक मत महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय व्यस्क मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र को वैसी ही सरकार मिलती है, जिसका वह लायक होता है. हम जैसा मतदान करेंगे, सरकार भी वैसी ही मिलेगी. समाज विज्ञान के संकायाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक ने मतदान के पीछे के मनोविज्ञान को समझाया. उन्होंने प्रलोभन से बच के मतदान करने के महत्व को बताया. विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह ने सभी को मतदान की शपथ दिलायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने की. इस अवसर पर मानवविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ विनोद रंजन, शिक्षाशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ मृत्युंजय प्रसाद, विभागीय शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










