बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 21 लोगों का काटा कनेक्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध बुधवार को विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की.
विज्ञापन
बड़कागांव.
बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध बुधवार को विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. बड़कागांव के तलसवार पंचायत के ग्राम पलांडू में बिजली विभाग के कनीय अभियंता प्रभास कुमार के निर्देश पर विद्युत कर्मियों द्वारा बिजली बिल जमा नहीं करने वालों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया. एसबीओ राहुल कुमार ने बताया कि 5000 तक बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की विरुद्ध विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है. पलांडू गांव के लगभग 21 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. इसमें पूरन भुइयां, चौहन भुइयां, छोटू महतो, सोना महतो, महावीर महतो, सुरेश महतो आदि लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया. बिजली बिल बकाया को लेकर लगातार चेकिंग अभियान विभाग चला रही है. कार्यक्रम में एसबीओ राहुल कुमार, नर्सिंग सोनी, अजय कुमार, सूरज कुमार, राजू मुंडा, ऊर्जा मित्र प्रकाश प्रजापति शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन