डिजिटल तकनीक से साइबर जोखिम भी बढ़े हैं : डीसी

Updated:
विज्ञापन
डिजिटल तकनीक से साइबर जोखिम भी बढ़े हैं : डीसी

कार्यशाला

विज्ञापन

हजारीबाग. सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय सभाकक्ष में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने की. कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इंटरनेट के सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था. कार्यशाला में इंटरनेट फ्रॉड, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल व लिंक के जरिये होने वाली ठगी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) के सही उपयोग तथा डीपफेक तकनीक के बढ़ते दुरुपयोग पर जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल तकनीक से प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आयी है, लेकिन साइबर जोखिम भी बढ़ा है. सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की सतर्कता बेहद जरूरी है. उन्होंने किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से सावधान रहने की अपील की. उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की शपथ दिलायी. कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना पदाधिकारी ने किया. कार्यशाला में प्रशिक्षु आइएसएस, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे : एसडीपीओ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. डिजिटल अरेस्ट के नाम पर आने वाले कॉल पूरी तरह फर्जी होते हैं. साइबर अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआइ, इडी या अन्य एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराने का प्रयास करते हैं. डीपफेक जैसी तकनीकों का दुरुपयोग कर ठगी करते हैं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola