हजारीबाग में चक्रवात अकवान का असर, 21 नवंबर तक बारिश के आसार
हजारीबाग में बदला मौसम का मिजाज | Prabhat Khabar Network
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का असर हजारीबाग में दिखने लगा है. 21 नवंबर तक बारिश की संभावना है, जानिए इसका असर जनजीवन और खेती पर कैसा होगा.
हजारीबाग: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का असर हजारीबाग के मौसम पर दिखने लगा है. शुक्रवार को हजारीबाग समेत राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाये रहे और हल्की बारिश हुई. इससे मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 नवंबर को हजारीबाग में बारिश होने की संभावना है. इसका असर जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है. तैयार फसलों पर बारिश का कितना होगा असर? उपराव भूमि के कृषि विशेषज्ञ शिवमंगल प्रसाद ने बताया कि इतनी कम बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल और खलिहानों में रखी कटी फसल को अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है. वहीं, खेतों में लगी सब्जियों, आलू और अन्य रबी फसलों को बारिश से फायदा होगा.
उन्होंने किसानों को कटी हुई फसल सुरक्षित स्थानों पर रखने और खेतों में जलजमाव से बचाव करने की सलाह दी है. तापमान में उतार-चढ़ाव, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड शुक्रवार को हजारीबाग का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लगातार बादल छाये रहने और हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. हालांकि, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है.
बारिश थमने के बाद रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं. मजदूरों और छोटे दुकानदारों की दिनचर्या प्रभावित बदले मौसम का असर खुले में काम करने वाले मजदूरों, छोटे दुकानदारों और दैनिक यात्रियों पर पड़ा है. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हुई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 नवंबर तक बारिश का असर रहेगा. 22 नवंबर से बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने और 23 नवंबर से आसमान साफ होने की संभावना है. इसके बाद ठंड बढ़ सकती है. हजारीबाग का तापमान और सूर्योदय-सूर्यास्त
- अधिकतम तापमान : 20°C
- न्यूनतम तापमान : 18°C
- सूर्योदय : सुबह 6:07 बजे
- सूर्यास्त : शाम 5:00 बजे
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए