सैकड़ों लीटर देसी शराब व जावा महुआ नष्ट
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन
कटकमदाग पुलिस ने की छापामारी
विज्ञापन
कटकमसांडी. नगर निगम चुनाव को देखते हुए अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से कटकमदाग पुलिस ने मंगलवार को मसरातू, कुद और रेवाली गांव के कई घरों में छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों लीटर देसी शराब और कई क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप है. कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि अवैध शराब बनाने और बेचने वाले बख्शे नहीं जायेंगे. यह अभियान जारी रहेगा. नशा करते भी लोग पकड़े जायेंगे, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस दंडात्मक कार्रवाई करेगी.
20 लीटर महुआ शराब जब्त, 100 किलो जावा नष्ट
चरही. शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सघन छापामारी अभियान चरही थाना क्षेत्र के तापीन साउथ, चरही बाजार व विभिन्न क्षेत्रों में चलाया. इस दौरान तापीन साउथ में लगभग 100 किलो जावा महुआ सहित शराब बनाने में प्रयुक्त कई उपकरणों को नष्ट किया गया. 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. शराब कारोबारी फरार होने में सफल रहे. चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी जारी रहेगी. अभियान में एएसआइ रंजीत सिंह, हवलदार अनिल रजक, सिपाही बिनोद कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन