घायल छात्रों का सीएचसी प्रभारी ने किया इलाज

Updated:
विज्ञापन

मैट्रिक परीक्षा देने आ रहे छात्रों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन

पदमा. मैट्रिक की परीक्षा देने आ रहे छात्रों से भरा वाहन शनिवार को बरही प्रखंड के पंचमाधव के पास बाइक से टकराकर पलट गया. इससे वाहन में सवार 20 छात्रों को गंभीर चोटें आयीं. जिसमें 17 छात्रों का परीक्षा केंद्र पदमा प्रखंड के मां विंध्यवासिनी बीएड कॉलेज करमटांड़ में इलाज कराया गया. दुर्घटना में किसी छात्र का हाथ टूटा था, तो किसी का सिर फूटा था. इसी हालत में परीक्षा दे रहे छात्रों को देखने बरही एसडीएम जोहन टुडू, बरही बीडीओ जयपाल महतो, पदमा बीडीओ निधि रजवार और सीओ मोतीलाल हेंब्रम मां विंध्यवासिनी कॉलेज पहुंचे. एसडीएम के निर्देश पर पदमा सीएचसी प्रभारी डॉ धीरज कुमार अपनी पूरी टीम के साथ घायल बच्चों का इलाज करने परीक्षा केंद्र पहुंचे. उन्होंने सभी 17 बच्चों का इलाज परीक्षा देते हुए किया. घायलों में राजकुमार पासवान, चांद अली, सन्नी कुमार, मासूम अंसारी, आनंद कुमार, धीरज ठाकुर, भागीरथ राणा, अंशु पासवान, साहेब अंसारी, खालिद रजा, जावेद अंसारी, अमन पासवान, विकास राणा (सभी बरही प्रखंड के मलकोको गांव निवासी) शामिल हैं. इन सभी बच्चों का मैट्रिक परीक्षा का रजिस्ट्रेशन पदमा प्रखंड के सूरजपूरा के परतन के डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय उच्च विद्यालय से हुआ था. इसलिए इनका परीक्षा सेंटर मां विंध्यवासिनी कॉलेज करमटांड़ में था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola