गले से चेन खींचकर उचक्के फरार

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 03 Feb 2026 11:13 PM

विज्ञापन

शादी में आयी थी महिला

विज्ञापन

बरही. होटल आरके इंटरनेशनल के संचालक रूपेश गुप्ता के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने आयी महिला वीणा अमानी देवी (पति अजय कुमार गुप्ता) के गले से 15 ग्राम के सोने की चेन की छिनतई हो गयी. घटना मंगलवार दिन के करीब 11 बजे रांची-पटना रोड पर स्टेट बैंक के समीप हुई. घटना के समय भुक्तभोगी महिला अन्य महिलाओं के साथ देवपूजी करके धोबी टोला शास्त्री नगर स्थित जीजा रूपेश गुप्ता के घर लौट रही थी. तभी एक बाइक पर दो उचक्के आये व झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो गये. घटना के संबंध में भुक्तभोगी महिला के पति अजय गुप्ता (जिला बक्सर, बिहार निवासी) ने बरही थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर उचक्कों का सुराग लगाया जा रहा है.

विभिन्न कांडों के पांच आरोपी गिरफ्तार

कटकमसांडी. कटकमसांडी और कटकमदाग पुलिस ने विभिन्न कांडों के पांच आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसकी जानकारी कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय और कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने दी. न्यायिक हिरासत भेजे गये आरोपियों में कटकमसांडी थाना क्षेत्र के नरेश मेहता (पिता स्व मेघन महतो), किरण मेहता (पिता भुवनेश्वर महतो) दोनों ग्राम लुपुंग जबकि बैजू यादव (पिता धोरी यादव), ग्राम बारीकोला झोंझी का नाम शामिल है. वहीं कटकमदाग थाना कांड संख्या 01/26 के आरोपी लक्ष्मण पासवान उर्फ विकास पासवान (पिता स्व फिलिम पासवान उर्फ सुरेश पासवान) और शिव पासवान (पिता कारू पासवान), दोनों ग्राम रेवाली थाना कटकमदाग के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola