जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में 65 बंदी कर रहे दुर्गा पाठ, 5 महिला बंदी भी शामिल

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा पाठ करते बंदी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग केंद्रीय जेल में नवरात्र का माहौल. 65 कैदी, 5 महिला बंदियों सहित, भक्तिपूर्वक दुर्गा पाठ कर रहे हैं. जेल प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की.

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में 65 बंदी नवरात्र में दुर्गा पाठ कर रहे हैं. इनमें 60 पुरुष और पांच महिला बंदी शामिल हैं. जेल के अंदर नवरात्र में दुर्गा पाठ के लिए जेल प्रशासन ने पूजा की सभी सामग्री उपलब्ध करायी है. नवरात्र में दुर्गा पाठ होने से पूरे जेल परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया है.

विज्ञापन

पाठ करने वाले बंदी श्रद्धा एवं भक्तिभाव से नियमित समय पर सामूहिक रूप से बैठकर मां दुर्गा का पाठ करते हैं. दुर्गा पाठ में शामिल बंदियों को प्रतिदिन फूल, पत्ती, प्रसाद समेत अन्य जरूरी सामग्री जेल प्रशासन दे रहा है. दुर्गा पाठ की संध्या आरती में काफी संख्या में जेल के बंदी शामिल होते हैं.

जेल अधीक्षक सीपी सुमन ने कहा कि 65 बंदी दुर्गा पाठ कर रहे हैं. उन्हें पूजा के लिए सभी सामग्री उपलब्ध करायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola