पुलवामा में शहीद जवानों की स्मृति पर शिविर लगा

Updated:
विज्ञापन

पुलवामा हमाले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में 14 फरवरी को वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग. पुलवामा हमाले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में 14 फरवरी को वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ जन संपर्क सचिव राजेश सेठी जैन ने रक्तदान कर किया. महेश महतो, सचिन कुमार, महेंद्र प्रजापति आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, महासचिव विनीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, जन संपर्क सचिव राजेश सेठी जैन, प्रचार सचिव गौरव यादव, मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा. बुंदेलनगर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हजारीबाग. बुंदेलनगर शिव मंदिर में शिव पार्वती पूजा हुई. साथ ही रुद्राभिषेक और शाम में शिव पार्वती का विवाह कार्यक्रम हुआ. रुद्राभिषेक कार्य पुरोहित मरकंडे ओझा ने कराया. पुजारी शिव मंदिर अध्यक्ष राजू सिंह, सचिव सुजीत मेहता थे. रुद्राभिषेक कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, महेंद्र मेहता, बलवंत सिंह, सत्येंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, करुणा सिंह, संतृप्त गौरव, रवींद्र कुमार सिंह, बालेश्वर प्रसाद मेहता, शुभम कुमार सिंह, शंकरदीप सिंह, सियाराम सिंह, विक्रम सिंह, पप्पू मेहता सहित काफी संख्या मेें महिला पुरुष शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola