बड़कागांव के लहसुन फसलों में लगा झुलसा रोग

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग जिले के कृषि प्रधान प्रखंड बड़कागांव में लहसुन की फसल मौसम के बदलाव से प्रभावित हो रही है

विज्ञापन

50 एकड़ में लगे लहसून का हो सकता है नुकसान

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़कागांव. हजारीबाग जिले के कृषि प्रधान प्रखंड बड़कागांव में लहसुन की फसल मौसम के बदलाव से प्रभावित हो रही है. लहसुन के फसलों की पत्तियां सूख रही है. इस कारण लहसुन फसलों का नुकसान हो रहा है. बड़कागांव के किसानों ने बताया कि कभी कड़ाके की ठंड, तो शीत लहर, तो कभी गरमी के कारण लहसुन की वृद्धि रुक सकती है. उत्पादन कम हो सकता है. बड़कागांव कृषि विभाग के बीटीएम श्याम कुमार ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण लहसुन में कीड़ा लग रहा है. इस कारण लहसुन के पौधे सूख रहे हैं. अगर विभाग मदद नहीं किया. तो प्रखंड में लगभग 50 एकड़ में लगे लहसुन के फसल नुकसान हो सकता है. जिससे किसानों को पूंजी तक निकलना मुश्किल हो जायेगा. बीटीएम श्याम कुमार के अनुसार ठंड में पर्पल ब्लॉच, डाउनी मिल्ड्यू, स्टेमफीलियम ब्लाइट और सफेद सड़न जैसे रोग बढ़ जाते हैं. उन्होंने बताया कि किसान 10-12 दिन के अंतराल हल्की सिंचाई करें. फसल की निगरानी रखें. फफूंदनाशक, नीम अर्क, गौमूत्र एवं राख का छिड़काव कर लहसुन की सुरक्षा सुनिश्चित करें. इस समय कभी तापमान में गिरावट, तो कभी अधिक बढ़ने से फसल पर रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है. यदि समय रहते बचाव नहीं किया जाय तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola