बरही विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना उद्देश्य : मनोज

Updated:
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने नेतृत्व में बरही में सोमवार तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

बरही.

भाजपा युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने नेतृत्व में बरही में सोमवार तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया. यात्रा शुरू होने से पहले होटल हाइवे-इन के पास सभा की गयी, जिसमें पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा बरही विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है. जैसे हमारे पुरखों ने हाथ में तिरंगा लेकर अंग्रेजों का राज्य समाप्त किया था, वैसे ही बरही से एक परिवार की मनमानी को खत्म करना होगा. जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा भाजपा न्याय की लड़ाई लड़ेगी. कार्यकर्ताओं को इसकी शपथ दिलायी गयी. सभा की अध्यक्षता भाजपा बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भगवान केसरी ने की. संचालन युवा मोर्चा के संयोजक उपेंद्र प्रजापति ने किया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव, बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भगवान केसरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र सिन्हा, अर्जुन साव, सुरेंद्र रजक, बीरेंद्र रजक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, विहिप के जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, रितेश गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज साव, नारायण यादव, मुखिया राजेंद्र प्रसाद, शमशेर आलम, मोती लाल चौधरी, हरेंद्र गोप, भूपेंद्र यादव, राजकुमार केसरी, नवल किशोर सिंह, सुबोध केसरी, विपिन सिन्हा, संतोष केसरी, राजकुमार रविदास, मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह, रंजन सिंह, आकाश जायसवाल, मुखिया शमशेर आलम, मनोज कुमार उपाध्याय, उपेंद्र प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक निषाद, राहुल राणा, अमित कुमार सिंह छोटू, दीपक भगत, गौरव गुप्ता, हितेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola