बरकट्ठा में भारत बंद से दो घंटे जीटी रोड जाम

Updated:
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों की ओर से आहूत भारत बंद का बरकट्ठा में मिला जुला असर रहा.

विज्ञापन

बरकट्ठा.

सामाजिक संगठनों की ओर से आहूत भारत बंद का बरकट्ठा में मिला जुला असर रहा. समर्थकों ने बुधवार की सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बरकट्ठा चौक के समीप जीटी रोड को जाम कर दिया. बरकट्ठा में झामुमो, कांग्रेस, भाकपा माले, सीपीआई समेत अन्य राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है. मौके पर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य श्यामदेव पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, माले प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद, सीपीआई अंचल सचिव आनंद पांडेय, समाजसेवी समीम अंसारी, भीम आर्मी जिला सचिव वचनदेव दास, मनोज दास, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद दास, लखन रविदास, चिंता देवी, गणेश रविदास, मनोज मुर्मू समेत अन्य लोग शामिल थे. राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बीडीओ और सीओ को सौंपा. बरकट्ठा की सभी दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola