ePaper

Barhi Vidhan Sabha: बरही विधानसभा सीट पर पिछले 4 चुनावों में 3 बार जीती कांग्रेस

Updated at : 13 Oct 2024 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
barhi vidhan sabha jharkhand assembly election

Barhi Vidhan Sabha: झारखंड विधानसभा चुनाव में बरही विधानसभा सीट से कुल 14 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था. इसमें 2 महिला भी थीं.

विज्ञापन

Barhi Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election 2024|बरही झारखंड राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है. हजारीबाग जिले में स्थित बरही विधानसभा सीट हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है.

2019 में कांग्रेस के टिकट पर जीते उमा शंकर अकेला

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बरही विधानसभा सीट से कुल 14 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था. इसमें 2 महिला भी थीं. इस वर्ष हुए चुनाव में बरही विधानसभा सीट से कांग्रेस के उमा शंकर अकेला निर्वाचित हुए थे. उमा शंकर अकेला को 84358 (46.78 प्रतिशत) वोट मिले थे. उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनोज कुमार यादव को 72987 (40.48 प्रतिशत) वोट मिले थे. इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 287892 थी. इसमें से 180319 यानी 62.63 प्रतिशत ने मतदान किया था.

2014 में कांग्रेस के मनोज कुमार यादव जीते

बरही विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मनोज कुमार यादव जीते थे. उनको 57818 (33.14 प्रतिशत) वोट मिले थे. भाजपा के उम्मीदवार उमा शंकर अकेला ने 50733 (29.08 प्रतिशत) वोट मिले. वह दूसरे स्थान पर रहे. इस चुनावी वर्ष में मतदाताओं की कुल संख्या 262939 थी. इसमें 174446 (66.34 प्रतिशत) मतदाताओं ने वोट डाला था.

2009 में भाजपा के टिकट पर जीते उमा शंकर अकेला

वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बरही विधानसभा सीट पर कुल 207089 मतदाता थे. इसमें 129034 यानी 62.31 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बरही निर्वाचन क्षेत्र से इस बार के चुनाव में भाजपा के टिकट पर उमा शंकर अकेला चुनाव लड़ रहे थे, तो कांग्रेस के टिकट पर मनोज यादव मैदान में ताल ठोंक रहे थे. भाजपा के उमा शंकर अकेला ने 60044 (46.53 प्रतिशत) वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया. मनोज यादव 51959 (40.27 प्रतिशत) वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे.

2005 में कांग्रेस के मनोज कुमार यादव ने अकेला को हराया

बरही निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 126613 लोगों ने मतदान किया था. इसमें काग्रेस के मनोज कुमार यादव के पक्ष में 58313 लोगों ने मतदान किया था. समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार उमा शंकर अकेला को 49990 वोट मिले थे. वह दूसरे नंबर पर रहे. इस चुनावी वर्ष में बरही विधानसभा सीट से कुल 12 लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई.

Also Read

Barkatha Vidhan Sabha: हजारीबाग की बरकट्ठा विधानसभा सीट पर 4 चुनावों में 2 बार जीती बीजेपी

Jharkhand Assembly Election: भाजपा ने लगातार 3 बार जीता राजमहल, अनंत ओझा 2 बार बने विधायक

Maheshpur Vidhan Sabha: 4 चुनावों में 3 बार झामुमो और एक बार जेवीएम को मिली जीत

Bhawanathpur Vidhan Sabha: भानु प्रताप शाही का गढ़ भवनाथपुर, कभी ‘शेर’, कभी ‘कमल’ पर सवार होकर बने विधायक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola