बरही एसडीओ पीड़ित मरीज से घर जाकर मिले

Updated:
विज्ञापन

आर्थिक संकट के चलते सही इलाज़ नहीं करा पा रहें ग्राम कोरियाडीह निवासी विकास कुमार( उम्र 30 वर्ष) की विवशता को लेकर धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद व सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार ने ट्यूट कर जिला प्रशासन को जानकारी दी.

विज्ञापन

मेडिकल टीम की रिपोर्ट पर इलाज़ की व्यवस्था करायी जायेगी बरही. आर्थिक संकट के चलते सही इलाज़ नहीं करा पा रहें ग्राम कोरियाडीह निवासी विकास कुमार( उम्र 30 वर्ष) की विवशता को लेकर धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद व सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार ने ट्यूट कर जिला प्रशासन को जानकारी दी. ट्यूट के आधार पर जिला उपयुक्त ने बरही अनुमंडलाधिकारी को स्थिति का जायजा लेने व उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निर्देश पा कर बरही अनुमंडलाधिकारी जोहन टुडू शुक्रवार को पीड़ित रोगी विकास कुमार के घर पहुंचे व जानकारी ली. विकास कुमार सात जनवरी 2024 को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. अपने सामर्थ से वे अपना इलाज़ कराया था पर वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाये हैं. पैर से चलने से लाचार हो गये हैं. अनुमंडलाधिकारी जोहन टुडू ने बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम का गठन कर दिया है. मेडिकल टीम के रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित विकास कुमार के समुचित इलाज़ के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से चिकित्सा अनुदान राशि दिलायी जायेगी. मौके पर मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, युवा सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार दास,पंचायत सचिव सरोज कुमार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola