हजारीबाग: एक झटके में बदल गई जिंदगी, बाइक हादसे में दो युवक गंभीर; अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा के बंडासिंघा-खैरा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बंडासिंघा स्थित इचाक-खैरा मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा घुमावदार रास्ते पर हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुर्घटना में ग्राम लगनवा शिलाडीह निवासी तूफान मल्हार (25) और छोटू मल्हार (23) गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, घुमावदार सड़क पर तेज गति से वाहन चलाना हादसे का कारण बना. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola