कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी मजबूत करने का निर्देश
Updated at : 21 Sep 2024 6:13 PM (IST)
विज्ञापन

बरही टाउन हॉल में शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ.
विज्ञापन
बरही में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
बरही.
बरही टाउन हॉल में शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने की. सम्मेलन में बरही, चौपारण, पदमा के कार्यकर्ता शामिल हुए. कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय पर्यवेक्षक छाया वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बरही के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछले विधानसभा चुनाव में विपरित परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव जीता कर विधायक बनाया था. मुझे विश्वास है कि इस बार भी बरही में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, कार्यकर्ता उसे मिल जुलकर जिताने का काम करेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी मजबूत करने, निष्क्रिय बूथ अध्यक्ष बदल कर नए बूथ अध्यक्ष नियुक्त करने, वोटर लिस्ट के आधार पर अनुभाग प्रभारी बनाने, पांच सदस्यीय अनुभाग कमेटी बनाने व वोटरलिस्ट के आधार पर मतदाताओं से संपर्क करने की बात कहीं. अगली बैठक बूथ कमेटी के लोगों के साथ की जायेगी. उन्होंने बरही विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए आवेदन करने वालों से बातचीत की. इसमें विधायक उमाशंकर अकेला, निजामुद्दीन अंसारी, मनोहर यादव, रघुनंदन यादव, पूनम यादव, जमुना यादव, रविशंकर यादव शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




