हजारीबाग: अर्पिता महिला मंडल ने बढ़ाया मदद का हाथ, 16 परिवारों को कूलर और राशन वितरित
चरही में अर्पिता महिला मंडल ने 16 जरूरतमंद परिवारों को दिया कूलर और राशन सामग्री
अर्पिता महिला मंडल ने गेस्ट हाउस में जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. भीषण गर्मी को देखते हुए 16 परिवारों को एयर कूलर और राशन पैकेट दिए गए, जिससे उनमें खुशी देखी गई.
चरही से आनंद सोरेन की रिपोर्ट
आपके शहर में
चरही: अर्पिता महिला मंडल की ओर से सीसीएल चरही गेस्ट हाउस में जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. हजारीबाग महिला समिति, कुजू महिला समिति, अरगड़ा महिला समिति और बरकासायल महिला समिति के संयुक्त सहयोग से क्षेत्र के 16 वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को एयर कूलर और राशन पैकेट उपलब्ध कराये गये.
भीषण गर्मी को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों को एयर कूलर दिये गये, जबकि राशन पैकेट के माध्यम से उनके दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग किया गया. महिला मंडल की इस पहल से लाभुक परिवारों में खुशी देखी गयी.
जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाना उद्देश्य
अर्पिता महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है. गर्मी के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कूलर और राशन सामग्री का वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार सेवा और सहायता के कार्य जारी रहेंगे.
कार्यक्रम में मंडल की वरिष्ठ सदस्य रीता तिवारी, रीता मिश्रा, इंदु मिश्रा, रूपा रानी और नीरू हंजूरा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए