राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक

विज्ञापन

चरही. लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रविवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक हुई. अध्यक्षता खुशीलाल महतो ने की. संचालन राजेंद्र सिंह ने किया. बैठक में हड़ताल को हजारीबाग क्षेत्र में सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि नया लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों, रोजगार सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के खिलाफ है, इसके विरोध में एकजुटता के साथ संघर्ष जरूरी है. पांच फरवरी को रामगढ़ में संयुक्त ट्रेड यूनियनों का कन्वेंशन होगा. इस कन्वेंशन में सभी ट्रेड यूनियनों के क्षेत्रीय एवं परियोजना स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे. कन्वेंशन की तैयारी को लेकर सभी परियोजनाओं की इकाइयों में पीट मीटिंग करने का निर्णय लिया गया. छह फरवरी को झारखंड उत्खनन परियोजना, केदला अंडरग्राउंड एवं केदला उत्खनन, सात फरवरी को परेज परियोजना, आठ फरवरी को केदला वाशरी, नौ फरवरी को तापीन नॉर्थ परियोजना, 10 फरवरी को तापीन साउथ परियोजना एवं चरही क्षेत्र में मीटिंग की जायेगी. बैठक में मजदूरों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गयी. बैठक में नीरज सिंह, बसंत कुमार, बलभद्र दास, अकल उरांव, विनोद कुमार सिंह, किशुन महतो, महेंद्र महतो, राजू महतो, संजीवन सिंह, रितेश सिंह, पप्पू दुबे, संतोष कुमार समेत विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola