हाथी के पटकने से एक व्यक्ति घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
झुंड से बिछड़ा हाथी ने रविवार को एक व्यक्ति को पटक कर घायल कर दिया.
विज्ञापन
दारू.
झुंड से बिछड़ा हाथी ने रविवार को एक व्यक्ति को पटक कर घायल कर दिया. घायल व्यक्ति शंकर महतो दारू के पुनाई बसरिया गांव की है. शंकर ने बताया कि सुबह करीब सात बजे अपना खेत देखने बसरिया के मंझली सोती चोराढ जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में हाथी पीछे से आते देख भागने लगा. हाथी दौड़ाकर सूंड से लपेट कर ऊपर फेंक दिया. इससे शंकर को गंभीर चोट आयी है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल ले गये. जानकारी के अनुसार दो माह पहले इसी गांव से सटे कबिलासी के पूर्व मुखिया राखी देवी के पति अशोक रविदास को हाथी ने पटक कर मार दिया. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई थी. इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है. गांव में हाथी आते ही लोग भयभीत हो जाते हैं. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथी को इस क्षेत्र से भगाने और घायल शंकर के इलाज में सहायता करने की मांग की है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन