प्रत्येक दस घर में एक चूल्हा प्रमुख बनाएं : तिवारी महतो
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कोल्हू व बेडम गांव में चूल्हा प्रमुख बनाये जाने को लेकर आजसू पार्टी का कार्यक्रम मंगलवार को कोल्हू में हुआ.
विज्ञापन
टाटीझरिया.
कोल्हू व बेडम गांव में चूल्हा प्रमुख बनाये जाने को लेकर आजसू पार्टी का कार्यक्रम मंगलवार को कोल्हू में हुआ. मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो, विशिष्ट अतिथि प्रमुख संतोष मंडल ने कार्यक्रम की शुरुआत की. तिवारी महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के प्रत्येक गांव के दस घरों में चूल्हा प्रमुख बनाया जा रहा है. इसमें महिला, पुरुष, युवा सभी को जोड़ना है. चूल्हा प्रमुख बनने से पार्टी मजबूत होगी. श्री महतो ने आजसू कार्यकर्ताओं को प्रत्येक दस घर में एक चूल्हा प्रमुख बनाने की बात कही. मौके पर विकास महतो, मिथलेश पाठक, सुरेश कुशवाहा, रंजीत गुप्ता, अनिल बेदिया, कैलाश पति सिंह, रजनीकांत चौधरी, जयदेव प्रसाद, पंकज कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, राजू यादव सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन