स्व टेकलाल महतो की 81वीं जयंती मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन

विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय में रविवार को झारखंड के जननायक गिरिडीह के पूर्व सांसद सह मांडू के पूर्व विधायक स्व टेकलाल महतो की 81वीं जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

बिष्णुगढ़. विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय में रविवार को झारखंड के जननायक गिरिडीह के पूर्व सांसद सह मांडू के पूर्व विधायक स्व टेकलाल महतो की 81वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में लगी टेकलाल बाबू की आदमकद प्रतिमा पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल, ललिता देवी झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव पटेल एवं भाजपा नेता चद्रनाथ भाई पटेल, डॉ गीता पटेल, प्रो नीलम पटेल, पूर्व जिप सदस्य सरस्वती देवी तथा उनके परिजनों ने माल्यार्पण कर किया. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की स्थापना इन्हीं महान अग्रणी नेताओं के संघर्ष का देन है. टेकलाल बाबू झारखंड अलग राज्य के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिये थे. टेकलाल महतो राजनेता के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. वह एक सामाजिक जीवन जीने में विश्वास करते थे. वह हमेशा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करते रहते थे. शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लगाव रहता था. वह आगे चलकर विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय और दौलत महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की स्थापना किये. उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता. भाजपा नेता चंद्रनाथ भाई पटेल ने कहा कि टेकलाल बाबू के कार्य आज भी गांव में बोलते हैं. क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात लगे रहते थे. झारखंड युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव पटेल ने कहा कि स्व टेकलाल, राव सभी को मिलाकर चलने में विश्वास करते थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola