स्प्रीट से भरा 650 जार जब्त, छह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर 15 माइल स्थित गोदाम में मारा छापा

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर 15 माइल स्थित गोदाम में मारा छापा लोडर, पिकअप में भी रखे गये थे स्प्रीट चरही. चरही थाना क्षेत्र के 15 माइल स्थित गोदाम से पुलिस ने 650 जार में भरा स्प्रीट बरामद किया है. इस कारोबार में लगे छह लोगों को भी गिरफ्तार किया है. जब्त स्प्रीट को बिहार भेजने की योजना थी. पुलिस को इस कारोबार की सूचना मिली थी. इसी आधार पर 26 दिसंबर की रात करीब 1.30 बजे छापामारी अभियान चलाया. छापामारी में गोदाम से 650 प्लास्टिक जार में भरा स्प्रीट, लोडर गाड़ी (बीआर31जीबी- 6578), पिकअप (बीआर 06एम-2374) व हाइवा गाड़ी (बीआर 06जीबी-9028) में 150 गैलेन में भरा स्प्रीट पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. यह जानकारी चरही थाना में विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी. एसडीपीओ ने बताया कि स्प्रीट जब्त करने के साथ ही छह अभियुक्तों की गिरप्तारी की गयी है. इसमें पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा सीटी थाना निवासी मनप्रीत सिंह (पिता सरदार जसविंदर), झारखंड गढ़वा के रेहला थाना क्षेत्र के रियाजुद्दीन अंसारी (पिता स्व जमालउद्दीन अंसारी), बिहार समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मसना निवासी राजो महतो (पिता स्व भुनेश्वर महतो), मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के मलहा मांझी (पिता स्व राम स्वरूप मांझी), कन्हाई मांझी (पिता मंचित मांझी), उमेश ठाकुर ( पिता स्व रामाशीष ठाकुर) शामिल हैं. सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसडपीओ ने बताया कि स्प्रीट की खेप को बिहार भेजने की योजना थी. अभियुक्तों ने बताया यह कारोबार चाचा जी के संरक्षण में होता है. स्प्रिट की कीमत एक करोड़ से अधिक है. मौके पर इंस्पेक्टर बिदिया अवधार, चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार व पुलिस के कई जवान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola