पंचायत चुनाव: मतगणना 19 दिसंबर को

Published at :14 Oct 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव: मतगणना 19 दिसंबर को

हजारीबाग. पंचायत चुनाव मतदान की गिनती 19 दिसंबर 2015 को होगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. मतदान की मतपेटी रखने के लिए जिला प्रशासन ने स्थान चयन कर लिया है. हजारीबाग में चार चरण में पंचायत चुनाव संपन्न होगा. प्रथम चरण में 22 नवंबर को टाटीझरिया, विष्णुगढ़, डाडी व […]

विज्ञापन

हजारीबाग. पंचायत चुनाव मतदान की गिनती 19 दिसंबर 2015 को होगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. मतदान की मतपेटी रखने के लिए जिला प्रशासन ने स्थान चयन कर लिया है. हजारीबाग में चार चरण में पंचायत चुनाव संपन्न होगा.

प्रथम चरण में 22 नवंबर को टाटीझरिया, विष्णुगढ़, डाडी व चुरचू में चुनाव होगा. दूसरे चरण 28 नवंबर को चौपारण, बरही, बरकट्ठा व चलकुशा में चुनाव होगा. तीसरे चरण पांच दिसंबर को इचाक, केरेडारी व बड़कागांव में मतदान पड़ेगा. चौथा व अंतिम चरण में पदमा, कटकमसांडी, कटकमदाग, हजारीबाग सदर व दारू में 12 दिसंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola