2.50 करोड़ से पांच प्रखंड में 32 आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी मरम्मत

Updated:
विज्ञापन

केरेडारी में 14, सदर, चुरचू एवं बड़कागांव में पांच-पांच व विष्णुगढ़ प्रखंड में तीन आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत होगी

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम (एनआरइपी) से पांच प्रखंडों में 32 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत होगी. इसमें 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सदर, केरेडारी, चुरचू, बड़कागांव एवं विष्णुगढ़ प्रखंड के कुल 32 आंगनबाड़ी केंद्र का चयन किया गया है. सबसे अधिक केरेडारी प्रखंड में 14 आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत होगी. सदर, चुरचू एवं बड़कागांव प्रखंड में पांच-पांच और विष्णुगढ़ प्रखंड में तीन आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत होगी. जरूरत अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में डीप बोरिंग करायी जायेगी. अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं बिजली का कनेक्शन करा कर आधुनिक बनाना है. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के साथ-साथ रंग-रोगन कार्य पूरा किया जायेगा. एक आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत पर लगभग छह लाख रुपये खर्च होंगे. इस तरह 32 आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत पर 2.50 करोड़ की राशि खर्च होगी. यह राशि केंद्र एवं राज्य ने मिलकर आवंटित की है. जिले में 32 आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. निविदा प्रक्रिया पूरी करने के लिए कनीय अभियंता रत्नेश कुमार को जिम्मेदारी मिली थी. इसमें संवेदकों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. मनोज कुमार, कार्यपालक अभियंता, एनआरइपी, हजारीबाग.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola