छात्रा की मौत से गांव में पसरा मातम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पिता ने जतायी हत्या की आशंका, जांच की मांग बरही : प्लस-टू की छात्रा रीता कुमारी (17) की मौत के बाद करियातपुर स्थित उसके घर में मातम है. ज्ञात हो कि रीता सोमवार की शाम से लापता थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था. इसे लेकर परिजनों ने बरही […]
विज्ञापन
पिता ने जतायी हत्या की आशंका, जांच की मांग
बरही : प्लस-टू की छात्रा रीता कुमारी (17) की मौत के बाद करियातपुर स्थित उसके घर में मातम है. ज्ञात हो कि रीता सोमवार की शाम से लापता थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था. इसे लेकर परिजनों ने बरही थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. चौथे दिन गुरुवार घर के कुएं से रीता का शव मिला था.
रीता की मौत कुएं में डूबने से हुई या फिर उसकी हत्या की गयी, फिलहाल यह जांच का विषय है. मृतका की बुआ धरमी देवी ने बरसोत गांव के एक व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि उसने बुधवार की रात दिलाशा देते बोला कहा था कि रीता का पता चल गया है. वह बरसोत में एक कोयरी के यहां है. कल घर आ जायेगी, लेकिन अगले ही दिन उसका शव कुएं से मिला.
मृतका के पिता नारायण पंडित के अनुसार जब रीता का शव कुआं से निकाला गया तो उसके शरीर में कई जगह जख्म थे. उसने आशंका जतायी है कि बेटी की हत्या अन्यत्र कर शव को कुआं में डाल दिया गया है. नारायण पंडित गांव में मजदूरी का काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










