वारदात : चौपारण में बच्चा चोर समझ विक्षिप्त पर टूटी भीड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2019 1:44 AM

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के चैथी एवं नगवां गांव के बीच शुक्रवार को भीड़ हाथों पिटाई से एक युवक की जान जाने से बच गयी. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से बचा लिया. जानकारी के अनुसार चयकला निवासी मो शेरू (28) पिता-मो छोटन मानसिक रूप से बीमार है. वह […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के चैथी एवं नगवां गांव के बीच शुक्रवार को भीड़ हाथों पिटाई से एक युवक की जान जाने से बच गयी. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से बचा लिया.

जानकारी के अनुसार चयकला निवासी मो शेरू (28) पिता-मो छोटन मानसिक रूप से बीमार है. वह दो वर्ष पहले घर से निकल गया था. शुक्रवार को वह गाना गाते हुए चैथी मोड़ के नगवां वाली सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रोका और नाम पूछा. इसी बीच वहां किसी ने बच्चा चोर कह शोर मचाया, जिसके बाद वहां भीड़ लग गयी और लोग उस पर टूट पड़े.
इसी बीच किसी ने चयकला के मुखिया मो सफाल को फोन पर इसकी सूचना दी. मुखिया ने तुरंत सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और भीड़ के हाथों युवक को बचाया. थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह समेत पुलिस बल के जवान उसे लेकर थाना पहुंचे. चौपारण में बच्चा चोर की यह दूसरी घटना है. इससे पहले रामपुर पंचायत के वृंदा गांव में भी इस तरह की अफवाह फैली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola