308 लोगों ने दान में दी जमीन आज खड़ा है भव्य महािवद्यालय

Updated:
विज्ञापन

बुद्धिजीवियों ने की पहल, विद्यार्थियों का सपना हुआ साकार विष्णुगढ़ :आजादी के बाद से विष्णुगढ प्रखंड के लोगों ने शिक्षा को बढ़ावा देने का सपना देखा. क्षेत्र में एक भी इंटर कॉलेज नहीं था. प्रखंड के विद्यार्थी मैट्रिक पास करने के बाद या तो पढ़ाई छोड़ देते थे या बाहर जाते थे. गरीबों के बच्चे […]

विज्ञापन

बुद्धिजीवियों ने की पहल, विद्यार्थियों का सपना हुआ साकार

आपके शहर में

विज्ञापन

विष्णुगढ़ :आजादी के बाद से विष्णुगढ प्रखंड के लोगों ने शिक्षा को बढ़ावा देने का सपना देखा. क्षेत्र में एक भी इंटर कॉलेज नहीं था. प्रखंड के विद्यार्थी मैट्रिक पास करने के बाद या तो पढ़ाई छोड़ देते थे या बाहर जाते थे. गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे.

शिक्षा का विस्तार हो, इसके लिए भेलवारा पंचायत के तत्कालीन मुखिया सह समाजसेवी केशव सिंह ने पहल की. उसके बाद ग्रामीणों के साथ मिल कर उस वक्त के मांडू के विधायक टेकलाल महतो के साथ बैठक की. उन्होंने हर मदद करने का आश्वासन दिया. इसके बाद श्री सिंह ने इंटर और डिग्री कॉलेज के लिए पांच एकड़ जमीन दान में दी, जिसके बाद लोग कॉलेज का सपना देखने लगे.

गांववालों की मदद सराहनीय: केशव सिंह की पहल देख विष्णुगढ़ के बृजनंदन स्वर्णकार, शंभु प्रसाद, जुगल प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, अशोक प्रसाद, राजेश प्रसाद, मनोज प्रसाद समेत 308 लोगों ने कुछ न कुछ हिस्सा कॉलेज के नाम जमीन देने का निर्णय लिया. ये जमीनदाता विष्णुगढ़, चलंगा, मुरगांव एवं उगी के रहनेवाले हैं. इसके बाद यहां भव्य कॉलेज का निर्माण हुआ. जमीन दान करनेवालों की सूची कॉलेज परिसर में आज भी लगी है. वर्ष 1993-94 में कॉलेज का निर्माण हो पाया.

कई प्रखंडों से आते हैं विद्यार्थी: इंटर व डिग्री कॉलेज निर्माण के बाद इस क्षेत्र के लड़के-लड़कियां उच्च शिक्षा ग्रहण करने लगे. आज विष्णुगढ़ के अलावा गोमिया, बगोदर, डुमरी के अलावा कई प्रखंडों के विद्यार्थी इस कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं. कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या लगभग दो हजार से अधिक है.

यह कॉलेज सभी अहर्ता पूरी करता है. कॉलेज के कई विद्यार्थी टॉपर भी बने हैं. विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज के प्राचार्य रामचंद्र राम हैं, सचिव रामप्रकाश भाई पटेल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola