बड़कागांव : मौत बनकर खड़ा है विश्रामपुर सड़क पर लगा ट्रांसफार्मर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2019 8:08 PM
बड़कागांव : बड़कागांव -उरीमारी रोड स्थित विश्रामपुर चौक के पास मौत बन कर खड़ा है बिजली का ट्रांसफार्मर. ज्ञात हो कि बड़कागांव- उरीमारी रोड चौड़ीकरण होते ही जहां एक ओर लोगों का आवागमन काफी तेजी से होने लगा है. वहीं दूसरी ओर बिश्रामपुर चौक के निकट सड़क के किनारे खड़ा ट्रांसफार्मर बड़े हादसे को आमंत्रित […]
बड़कागांव : बड़कागांव -उरीमारी रोड स्थित विश्रामपुर चौक के पास मौत बन कर खड़ा है बिजली का ट्रांसफार्मर. ज्ञात हो कि बड़कागांव- उरीमारी रोड चौड़ीकरण होते ही जहां एक ओर लोगों का आवागमन काफी तेजी से होने लगा है.
वहीं दूसरी ओर बिश्रामपुर चौक के निकट सड़क के किनारे खड़ा ट्रांसफार्मर बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहा है. सड़क चौड़ीकरण का काम तो हुआ, लेकिन ट्रांसफार्मर को जैसा का तैसा छोड़ दिया गया. नतीजा हुआ कि अब ट्रांसफर्मर बीच सड़क पर मौत बनकर खड़ा है. यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
इस संबंध में बिश्रामपुर, नयाटांड़ ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन देकर विभाग को सूचना दिया गया है. लेकिन 6 महीना गुजर जाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है. अभी तक कोई पहल नहीं किया है. दूसरी ओर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रांसफार्मर को सड़क से नहीं हटाया जाता है तो उक्त मार्ग पर आवाजाही रोक दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










