हर सुबह बर्फ की चादर से ढक जाता है बड़कागांव, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंचा

Updated:
विज्ञापन

संजय सागर, बड़कागांव कड़ाके की ठंड की वजहसे बड़कागांव प्रखंड बर्फ की चादर में लिपटने लगा है. यहां सुबह और शाम का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है. जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है. इस कारण सुबह होते ही खेल मैदानों में कश्मीरी खेल मैदान की तरह नजर आता है. पूरे खेल मैदानों में […]

विज्ञापन

संजय सागर, बड़कागांव

आपके शहर में

विज्ञापन

कड़ाके की ठंड की वजहसे बड़कागांव प्रखंड बर्फ की चादर में लिपटने लगा है. यहां सुबह और शाम का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है. जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है. इस कारण सुबह होते ही खेल मैदानों में कश्मीरी खेल मैदान की तरह नजर आता है. पूरे खेल मैदानों में और खेत खलिहानों में बर्फ ही बर्फ नजर आने लगता है. बर्फ देर सुबह तक खेल मैदानों के घास व छोटे-छोटे पौधों पर जमा रहता है. धूप निकलने के बाद बर्फ ओस की बुंदों में बदल जाता है.

जब 6 बजे अहले सुबह गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के खेल मैदान में देखा तो वहां सारा खेल मैदान हरी-भरी घास की जगह सफेद ही सफेद बर्फ से ढका नजर आ रहा था. बढ़ती ठंड से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी द्वारा बड़कागांव मुख्य चौक एवं दैनिक बाजार के पास अलाव की व्यवस्था की गयी है. बढ़ती ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदल गयी है.

किसान अहले सुबह अब खेत नहीं जा रहे हैं. 9 बजे के बाद ही वे खेत जा रहे हैं. वहीं मजदूर वर्ग भी 9 बजे के बाद ही अपने काम के लिए निकलते हैं. स्कूलों का टाइम टेबल 10 बजे पूर्वाहन कर दिया गया. इसके बावजूद भी स्कूलों व कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम देखी जा रही है. बढ़ते ठंड के प्रभाव से अधिकांश घरों में सर्दी खांसी जुकाम अन्य बीमारियों से लोग ग्रसित होने लगे हैं. डॉक्टर की क्लीनिक व अस्पतालों में रोगियों की भीड़ देखी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola