बरकट्ठा के ग्रामीणों ने दिया चौबे स्टेशन पर धरना, की मांग

Updated at : 24 Oct 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
बरकट्ठा के ग्रामीणों ने दिया चौबे स्टेशन पर धरना, की मांग

बरकट्ठा : चौबे खरगू संघर्ष समिति के बैनरतले अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को चौबे रेलवे स्टेशन पर धरना दिया. नेतृत्व झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी जयदेव चौधरी कर रहे थे. अध्यक्षता राम प्रसाद राम ने की, संचालन पप्पू कुमार सोनी ने किया. धरना के माध्यम से लोग जम्मूतवी-सियालदाह एक्सप्रेस और पटना-रांची […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : चौबे खरगू संघर्ष समिति के बैनरतले अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को चौबे रेलवे स्टेशन पर धरना दिया. नेतृत्व झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी जयदेव चौधरी कर रहे थे. अध्यक्षता राम प्रसाद राम ने की, संचालन पप्पू कुमार सोनी ने किया. धरना के माध्यम से लोग जम्मूतवी-सियालदाह एक्सप्रेस और पटना-रांची जन-शताब्दी ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे.
प्रत्येक वर्ष की तरह दुर्गापूजा से छठ पूजा तक ठहराव करने की मांग धनबाद रेलवे के डीआरएम से कर सभी कर रहे थे. जयदेव चौधरी ने कहा कि यहां गाड़ी का ठहराव विगत कई वर्षों से हो रही थी. लेकिन रेल प्रबंधक के उदासीन रवैया के कारण स्थिति बिगड़ गयी है. इसके पूर्व चौबे रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 13151 अप तथा 13152 डाउन ट्रेन का ठहराव किया जाता था. जयदेव चौधरी ने कहा कि मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मांग को पूरा नहीं करता है, तो जन आंदोलन किया जायेगा.
बाद में धनबाद रेल मंडल के डीएमओ एवं टीआर ने दूरभाष पर जयदेव चौधरी को आश्वासन दिया कि दो दिन के बाद जम्मूतवी और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किया जायेगा. इसके बाद आंदोलनकारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया. इस अवसर पर झाविमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, पंसस प्रतिनिधि महबूब अंसारी, रामेश्वर साव, कुमार अंशु, मो जलालुद्दीन, निजामुद्दीन अंसारी, अख्तर हुसैन, संतोष चौधरी, राजेंद्र स्वर्णकार, भोला ठाकुर, हदीस अंसारी, जागेश्वर यादव, त्रिवेणी यादव, किशुन सोनार, संजय कुमार चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola