बच्चों का भविष्य गढ़ रहा है सुरेखा प्रकाश स्कूल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2018 6:26 AM
विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड स्थित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का भविष्य गढ़ रहा है. विद्यालय से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी आज देश के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में सेवा दे रहे हैं. स्कूल की स्थापना एनबीजेके संस्था के सचिव सतीश गिरिजा ने 2003 में की थी. प्राचार्या रीना पांडेय ने बताया […]
विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड स्थित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का भविष्य गढ़ रहा है. विद्यालय से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी आज देश के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में सेवा दे रहे हैं. स्कूल की स्थापना एनबीजेके संस्था के सचिव सतीश गिरिजा ने 2003 में की थी. प्राचार्या रीना पांडेय ने बताया कि विद्यालय की शुरुआत 150 बच्चों से हुई. आज स्कूल में 1700 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं.
2009 में स्कूल को सीबीएसइ बोर्ड नयी दिल्ली से मान्यता मिली. विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है. स्कूल में नर्सरी से प्लस टू तक की पढ़ाई होती है. गुणवत्ता युक्त शिक्षा व अनुशासन के कारण स्कूल ने मुकाम हासिल किया है. विद्यालय में पढाई के साथ-साथ खेलकूद, वाद-विवाद, संगीत, नृत्य, चित्रांकन, क्विज आदि पर भी ध्यान दिलाया जाता है.
स्कूल में लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, योग प्रशिक्षक, बस की सुविधा, कम्प्यूटर लैब की सुविधा है. वहीं खेलकूद के लिए बड़ा मैदान भी है. रीना पांडेय ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है. प्रबंधन का उद्देश्य गांव के बच्चों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










