सड़क दुर्घटना में युवक की मौत का विरोध, ग्रामीणों ने 13 घंटे तक किया रोड जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2018 7:44 AM
विज्ञापन
गिद्दी(हजारीबाग) : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार की रात गिद्दी-नयीसराय सड़क को जाम कर दिया. स्थानीय पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया. रामगढ़ अंचलाधिकारी ने मृतक के आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार देने का आश्वासन दिया है. हालांकि, डाड़ी अंचल के […]
विज्ञापन
गिद्दी(हजारीबाग) : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार की रात गिद्दी-नयीसराय सड़क को जाम कर दिया. स्थानीय पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया. रामगढ़ अंचलाधिकारी ने मृतक के आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार देने का आश्वासन दिया है.
हालांकि, डाड़ी अंचल के माध्यम से गिद्दी थाना प्रभारी ने मृतक के आश्रित को तत्काल तीन हजार रुपये दिये. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सिरका साधु मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में सिरका कहुआबेड़ा के आकाश प्रजापति उर्फ लक्की की मौत हो गयी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने रात नौ बजे से ही गिद्दी-नयीसराय मार्ग को जाम कर दिया. जिस बोलेरो वाहन से दुर्घटना हुई थी, उस वाहन को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिली है कि कुछ अन्य वाहनों को ग्रामीणों ने नुकसान पहुंचाया है.
उनके विरोध को देखते हुए गिद्दी थाना प्रभारी सुदामा राम व डाड़ी प्रखंड के जीपीएस आशीष कुमार पांडा ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया. इसके पश्चात जाम लगभग गुरुवार दिन के 10 बजे हटाया गया. बोलेरो वाहन रैलीगढ़ा का बताया जाता है. मालूम हो कि बुधवार की रात बोलेरो व मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गयी थी. इससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि सिरका कहुआबेड़ा के ही घायल शशि प्रजापति व सेहनाथ प्रजापति का इलाज रिम्स में चल रहा है.
सड़क जाम करने वालों में विजय प्रजापति, अजय, राजन, राजदेव प्रजापति, पवन, सुनील, मुकेश, नीतेश, जयप्रकाश, सुरेश, संतोष, सुनील, रोहित, शिवा, बसंती, रीना, जटली, राजमनी, जसमतिया, गीता, बुधनी, शांति, वीणा, राजकुमारी देवी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










