पुलिस के सभी वरीय अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर विधि व्यवस्था बनायें : एडीजी

Updated at : 10 Oct 2018 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के सभी वरीय अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर विधि व्यवस्था बनायें : एडीजी

हजारीबाग : दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस के सभी वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण करेंगे. पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिये.एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आरके मल्लिक मंगलवार को एसपी मयुर पटेल कन्हैयालाल के कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की. डीआइजी पंकज कंबोज, हजारीबाग, […]

विज्ञापन
हजारीबाग : दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस के सभी वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण करेंगे. पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिये.एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आरके मल्लिक मंगलवार को एसपी मयुर पटेल कन्हैयालाल के कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की.
डीआइजी पंकज कंबोज, हजारीबाग, चतरा के एसपी समेत कई डीएसपी मौजूद थे. एडीजी आरके मल्लिक ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास व डीजीपी डीके पांडेय के निर्देश को जिले के वरीय अधिकारियों को साझा किया गया. दुर्गापूजा पंडाल, पूजा मार्ग, दीपावली और छठ सभी पर्वों पर विधि -व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की गयी. सभी एसपी को सोशल मीडिया विशेष कर फेसबुक और वाट्सएप ग्रुप पर विशेष निगरानी रखें.
सभी आपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी व धर-पकड़ की जाये. अफवाह फैलानेवालों पर कानूनी कार्रवाई होगी. शांति समिति की बैठकों में लिए गये निर्णय पर विशेष अमल होगा. थानावार विधि व्यवस्था के लिए रोडमैप बना कर अधिकारी काम करें. इसके अलावा अन्य अपराधिक घटनाओं के बारे में भी जानकारी लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola