बरकट्ठा : गोरहर पुलिस ने पांच पीकअप गाड़ी में लदे 58 मवेशी को किया जप्त, बाद में छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम बंडासिंघा स्थित एक लाईन होटल के समीप से पुलिस ने मवेशी लदे पांच पीकअप गाड़ी को जप्त किया. शनिवार की रात्री ग्रामीणों ने जीटी रोड पर एक लाईन होटल के बाहर खडी गाड़ी को देखकर पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों को पशु की तस्करी कर ले जाने की […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम बंडासिंघा स्थित एक लाईन होटल के समीप से पुलिस ने मवेशी लदे पांच पीकअप गाड़ी को जप्त किया. शनिवार की रात्री ग्रामीणों ने जीटी रोड पर एक लाईन होटल के बाहर खडी गाड़ी को देखकर पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों को पशु की तस्करी कर ले जाने की भनक लगते ही लोगों की भीड़ काफी संख्या में मौके पर पहुंच गयी. ग्रामीणों के द्वारा गाड़ी चालकों व व्यपारियों से पूछताछ करने पर बताया कि पशु को भोजपुर और औरंगाबाद से लादकर बोकारो ले जाया जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

उक्त सभी पीकअप गाडि़यों में 58 जानवरों को अवैध रूप से ठूंसकर ले जाया जा रहा था. पुलिस के द्वारा होटल के बाहर से जप्त पीकअप गाडी नंबर BR26GA 1217 में 13 मवेशी, BR26K 9869 में 12 मवेशी, BR03K 0122, BR03GA 3091 एवं BR03GA 5627 में क्रमशः 11-11 मवेशी लदे थे. पुलिस के पहुंचने से पूर्व एक गाड़ी में लदे 13 मवेशियों में 10 मवेशी को लोगों ने रात्री का फायदा उठाकर चुरा लिया.

जिसके बाद मौके पर पहुंचें गोरहर थाना प्रभारी आनंदी सिंह ने चोरी किये गये 8 मवेशी को बरामद कर लिया. पकड़े गये सभी पांचों पीकअप गाडि़यों को थाना से कुछ देर बाद ही छोड़ दिया गया. इस बाबत थाना प्रभारी से पूछे जाने पर बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर गाडि़यों को छोड़ा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola