चौपारण में कांग्रेस ने निकाला जुलूस, नारेबाजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चौपारण : भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ पांच जुलाई को झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने बुधवार को मशाल जुलूस निकाला. इससे पूर्व पार्टी कार्यकाल में बैठक हुई, जिसमें बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया. बैठक में शामिल विधायक मनोज यादव ने कहा कि सरकार ने बिल वापस नहीं […]
विज्ञापन
चौपारण : भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ पांच जुलाई को झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने बुधवार को मशाल जुलूस निकाला. इससे पूर्व पार्टी कार्यकाल में बैठक हुई, जिसमें बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया. बैठक में शामिल विधायक मनोज यादव ने कहा कि सरकार ने बिल वापस नहीं लिया, तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा.
पांच जुलाई को पूरा प्रदेश बंद रहेगा. बैठक के बाद मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मशाल जुलूस में विधायक के अलावा जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, उपाध्यक्ष गुलाब रजक, मुखिया मो सफाल, पप्पू रजक, नरेश पासवान, भुवनेश्वर यादव उर्फ पहलवान जी, प्रतिनिधि वीरेंद्र रजक, मो जमाल, सुखदेव पासवान, बलराम दांगी, बैजू गहलौत, सुधीर सिंह, आशीष सिंह, रामचंद्र सिंह, युवा नेता रंजन सिंह, कृष्णा रविदास, प्रदीप केसरी, अशोक केसरी, जनार्दन सिंह, सुनील शेखर,
शिवकुमार यादव, सन्नुवर खान, तस्लीम रजा, मो नसीर, राज कुमार यादव, सीताराम ठाकुर, आदित्य चौरसिया, महेंद्र सिंह चंद्रवंशी, आरती देवी, बिरजू ठाकुर, राजवंती देवी, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, मन्नू सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










