बाइक की टक्कर से युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
बिशुनपुर.
थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव के समीप पैदल जा रहे गुमला टोटो नवाटोली निवासी 18 वर्षीय सूरज उरांव को पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही सूरज की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सूरज अपने मेहमान के घर चेड़ा जा रहा था. इस दौरान गांव घुसने से पहले बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लोंगा गांव निवासी बाइक सवार संजीत उरांव बिशुनपुर में लगने वाले साप्ताहिक हाट से अपने घर लोंगा लौट रहा था, तभी चेड़ा गांव के समीप पैदल जा रहे सूरज को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. बाइक सवार नशे की हालत में था. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से टेंपो में लाद कर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया. संजीत का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन