राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें

Updated:
विज्ञापन

प्रधान जिला जज ने संबंधित पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

विज्ञापन

गुमला.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 14 दिसंबर 2024 को सिविल कोर्ट गुमला में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने व लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्र ने सोमवार को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कंपाउंडेबल प्रकृति के सभी मामले, बैंक के मामले, बिजली मामले, पारिवारिक विवाद के मामले, भरण-पोषण, चेक बाउंस, वन विभाग, उत्पाद विभाग, मोटर वाहन दुर्घटना के मामले, दीवानी मुकदमे समेत अन्य मामलों का निष्पादन किया जायेगा. श्री मिश्र ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने व न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को चिह्नित करते हुए प्री कॉन्सिलिएशन सिटिंग कर मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया. अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराने के लिए कोशिश करने की बात कही. बैठक में एडीजे प्रथम प्रेम शंकर, फैमिली जज ओमप्रकाश, सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम पार्थ सारथी घोष, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम कुमार लाल गुप्ता, न्यायिक पदाधिकारी रीमा कुमारी, पूनम श्रद्धा भूषण, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अघन उरांव, सचिव बाबूलाल, श्रवण साहू, अजय कुमार पपलू आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola