ePaper

Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में और बढ़ेगी कनकनी, बारिश के भी हैं आसार, पढ़िए कब मिलेगी ठंड से राहत

Updated at : 23 Jan 2021 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में और बढ़ेगी कनकनी, बारिश के भी हैं आसार, पढ़िए कब मिलेगी ठंड से राहत

Weather Forecast Jharkhand, Jharkhand Weather Report, Ranchi News, रांची न्यूज : एक बार फिर पुरवइया हवा चलने से ठंड बढ़ गयी है. पिछले दो दिनों में राजधानी के न्यूनतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को यह 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

Weather Forecast Jharkhand, Jharkhand Weather Report, रांची न्यूज : एक बार फिर पुरवइया हवा चलने से ठंड बढ़ गयी है. पिछले दो दिनों में राजधानी के न्यूनतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को यह 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे तक ठंड का असर ज्यादा रहेगा. इसके बाद राहत मिल सकती है. न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. वहीं, 26 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा. सुबह में धुंध रह सकती है.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand Update: झारखंड में कब से करवट ले रहा है मौसम, ठंड से राहत को लेकर क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज 27 जनवरी से बदल सकता है. इस दिन आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. 28 जनवरी को राज्य के उत्तरी तथा मध्य जिलों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया था कि पुरवइया चलते ही तापमान गिरेगा. इधर, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.6, डालटनगंज का 8.1 व चाईबासा का 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में ठंड से लोगों को कब से मिल रही है राहत, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola