ePaper

Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में ठंड से लोगों को कब से मिल रही है राहत, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Updated at : 22 Jan 2021 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में ठंड से लोगों को कब से मिल रही है राहत, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Weather Forecast Jharkhand, Jharkhand Weather Report News, Ranchi News, रांची न्यूज : राजधानी रांची व आसपास के इलाके में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है. दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से ठंड का एहसास होगा. वहीं सुबह व रात में न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ने की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast Jharkhand, Jharkhand Weather News Today, रांची न्यूज : राजधानी रांची व आसपास के इलाके में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है. दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से ठंड का एहसास होगा. वहीं सुबह व रात में न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ने की संभावना है.

Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, रांची में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी. बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है. सुबह में कोहरा रहेगा. तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand Update: झारखंड में कब से करवट ले रहा है मौसम, ठंड से राहत को लेकर क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Jharkhand Weather Report: इधर, गुरुवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, बोकारो का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, चाईबासा का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, दुमका का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, गिरिडीह का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तथा पाकुड़ का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand Update: झारखंड में कब से करवट ले रहा है मौसम, ठंड से राहत को लेकर क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola