गुमला के डुमरी में ग्रामीणों ने ली तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ
कार्यक्रम में लोग | Prabhat Khabar Network
डुमरी में तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया. ग्रामीणों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया.
डुमरी (गुमला). डुमरी पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें पंचायत सचिव शैलेंद्र मिश्रा ने ग्रामीणों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है. इससे मुंह का कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. उन्होंने ग्रामीणों से तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की. साथ ही दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को तंबाकू का सेवन नहीं करने और समाज को तंबाकू मुक्त बनाने की शपथ दिलायी गयी. मौके पर पूर्व मुखिया बसंत भगत, राजकुमार ठाकुर, अनिल उरांव, विष्णु, भीम केशरी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
