बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिशुनपुर थाना के चिंगरी व चिपरी गांव के बीच मुड़टंगवा मोड़ के समीप घटी घटना
विज्ञापन
बिशुनपुर
. बिशुनपुर में बुधवार की शाम नेतरहाट घूमने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को बॉक्साइट ट्रक ने कुचल दिया, जिससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में राम मुंडा व बुद्धेश्वर साहू समेत एक अन्य युवक शामिल हैं. तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना बिशुनपुर थाना के चिंगरी व चिपरी गांव के बीच मुड़टंगवा मोड़ के समीप घटी है. घटना में दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक युवक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गयी. जानकारी के अनुसार भरनो थाना के परवल निवासी बुद्धेश्वर साहू राम मुंडा समेत एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से नेतरहाट घूमने जा रहा था, तभी मुड़टंगवा मोड़ के समीप बॉक्साइट लेकर आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लेते हुए रौंद डाला. इधर, घटना के बाद ट्रक भी गड्ढे में घुस गया. घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन