Jharkhand: गुमला में तीन स्कूली छात्राओं की मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

गुमला में तीन स्कूली छात्राओं की तालाब में डूबने से मौत हो गई. तीनों बच्चियां नहाने के लिए तालाब गई थीं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

गुमला, दुर्जय पासवान. गुमला में तीन स्कूली छात्राओं की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. तीनों नहाने के लिए तालाब गई थी. मृतकों में 12 वर्षीय मोनिका कुमारी, 9 वर्षीय अनीमा कुमारी और 7 वर्षीय सरोज कुमारी शामिल है. घटना गुमला थाना क्षेत्र के असनी नवाटोली गांव की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा

मंगलवार को महावीर जयंती को लेकर स्कूलों में छुट्टी थी. छुट्टी के दिन करीब 10 बजे असनी नवाटोली की तीन स्कूली बच्चियां गांव के ही तालाब में नहाने गयी थी. नहाने के दौरान तीनों बच्चियां तालाब में डूबने लगी. घटना के वक्त आस-पास कोई नहीं था, लेकिन बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुन कुछ लोग तालाब की ओर दौड़े. जिसके बाद उन लोगों ने बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ग्रामीण और परिजन आनन-फानन में बच्चियों को गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

Also Read: झारखंड : टांगी से काटकर की मां की हत्या, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दिया घटना को अंजाम
पुराने तालाब का किया गया था गहरीकरण

गांव के मुखिया गौरी उरांव ने बताया कि असनी नवाटोली का यह तालाब काफी पुराना है. प्रशासन ने पुराने तालाब का गहरीकरण किया है. अधिक गहरा होने के कारण छात्राएं पानी में डूब गयी और उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola