शराब पीकर युवक तालाब में नहाने उतरा, मौत

Updated:
विज्ञापन
शराब पीकर युवक तालाब में नहाने उतरा, मौत

गुमला शहर के करमटोली रोड स्थित वन तालाब में रविवार को एक युवक की डूबकर मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला शहर के करमटोली रोड स्थित वन तालाब में रविवार को एक युवक की डूबकर मौत हो गयी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल गुमला के शवगृह में सुरक्षित रख दिया है. जानकारी के अनुसार रविवार की दिन के 3.00 बजे कुछ युवक तालाब के पास नशा करने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि मृत युवक भी उन्हीं के साथ बैठकर नशा कर रहा था. नशे की हालत में वह कपड़े उतारकर तालाब में नहाने के लिए उतर गया. लेकिन अत्यधिक नशे के कारण वह पानी में संतुलन नहीं बना पाया और डूबने लगा. उसके साथ मौजूद दो-तीन युवकों ने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगायी. लेकिन डूबता युवक घबराहट में उन्हें पकड़ने और नोचने लगा. इससे घबराकर साथी उसे बचा नहीं सके और वह देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया. घटना के बाद युवकों ने किसी तरह शव को तालाब से बाहर निकाला और इसकी सूचना गुमला थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सदर अस्पताल लेकर आयी. जहां उसे पहचान के लिए शवगृह में रखा गया है. फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola