गुमला में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर
गुमला के मिशन चौक इलाके में शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और कीमती जेवरात उड़ाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गुमला : शहर के मिशन चौक स्थित दाड़ूटोली में दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप है. चोरों ने सरस्वती शिशु मंदिर शिवनगर की शिक्षिका आरती कुमारी के किराये के घर को निशाना बनाया. ग्रिल और कमरे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये.
घटना के समय शिक्षिका स्कूल गयी हुई थीं. दोपहर में घर लौटने पर ग्रिल और कमरे का ताला टूटा मिला. अंदर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और बक्से का ताला भी टूटा हुआ था. नकदी और जेवरात गायब मिलने के बाद आरती कुमारी ने सदर थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलने पर एएसआइ श्यामलाल पूर्ति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने घर के आसपास की स्थिति का जायजा लेने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले. फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.
शिक्षिका आरती कुमारी ने पुलिस को बता
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए